पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को उग्र रूख अख्तियार करना आरंभ कर दिया। उन्होंने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उपमहापौर बिपिन बिहारी सिंह के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने उनका पुतला दहन किया और उनके कार्यालय कूड़ा फेंका। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में काफी देर तक नारेबाजी की।
एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी पटपडग़ंज चेस्ट क्लीनिक के समक्ष इकट्ठा हुए। वहां से वे रैली के जरिए उपमहापौर के कार्यालय तक गए।
इस दौरान उन्होंने उनके कार्यालय पर कूड़ा फेंका और पुतला जलाया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि आयुक्त गुमराह करने वाले बयान दे रहे है, क्योंकि आयुक्त के मुताबिक नगर निगम के खजाने में केवल कुछ हजार रुपए शेष है। उनको वेतन एवं बोनस देने का दावा पूरी तरह गलत है।