प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। ईडी का कहना है कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया गया है।
जब्त संपत्तियों में तीन कंस्ट्रक्शन कंपनियां और एक फर्म है जो कि कथित तौर पर यादव सिंह की पत्नी का है। ईडी के मुताबिक कुल 9.42 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने 2015 में मनी लांड्रिंग के दो मामलों में यादव सिंह को घेरे में लिया था। इस मामले में सीबीआई ने आरोप पत्र भी दाखिल किया है।