फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ईडी ने फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ धन शोधन मामले में मारा छापा, अमेरिकी नागरिकों को ठगने का आरोप

Fri, 01 Aug 2025 10:07 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
ED - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ धन शोधन मामले के तहत दिल्ली में छापा मारा है। इस कॉल सेंटर पर कथित तौर पर पाइरेटेड सॉफ्टवेयर बेचकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने का आरोप है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि खानपुर में तीन परिसरों पर गुरुवार रात करीब 10:30 बजे छापेमारी की गई और तलाशी अभी भी जारी है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। 

सूत्रों ने कहा, कुछ लोगों द्वारा एक कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था, जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज जैसे सॉफ्टवेयर के नाम पर पायरेटेड सॉफ्टवेयर बेचकर अमेरिकी नागरिकों को गुमराह कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें