फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम भगवंत मान के साले की बढ़ी मुश्किलें?: कथित रिश्वत मामले में ईडी ने भेजा समन, नौ अक्तूबर को पेशी

Tue, 06 Oct 2026 09:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari नई दिल्ली, पीटीआई

सार

ईडी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साले अमरदीप सिंह ग्रेवाल को कथित रिश्वत मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। पहले तय पेशी टलने के बाद अब उन्हें नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
ईडी एक्शन - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साले अमरदीप सिंह ग्रेवाल को शुक्रवार को तलब किया है। यह कार्रवाई उनकी पत्नी से जुड़े कथित रिश्वत मामले के सिलसिले में की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, पंजाबी फिल्म जगत की जानी-मानी हस्ती अमरदीप सिंह ग्रेवाल को बुधवार को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने पेशी के लिए कुछ और समय मांगा था।

अधिकारियों ने बताया कि अब उन्हें नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए नई तारीख दी गई है। ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन से जुड़े ग्रेवाल से इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


ग्रेवाल कई पंजाबी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। इनमें ‘मौजां ही मौजां’ (2023) और ‘स्नोमैन’ (2022) शामिल हैं। उनके विदेशों में फिल्म निर्माण और रिलीज से जुड़े संबंध भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें