फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी का बड़ा एक्शन: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Mon, 05 May 2025 10:26 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को गिरफ्तार किया है। बीते रविवार को 61 साल के पूर्व विधायक को एक होटल से हिरासत में लिया गया था। आज ईडी गुरुग्राम की कोर्ट में पेश करेगी। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को गिरफ्तार किया है। बीते रविवार को 61 साल के पूर्व विधायक को एक होटल से हिरासत में लिया गया था। आज ईडी गुरुग्राम की कोर्ट में पेश करेगी। आरोप है कि उन्होंने गुरुग्राम में लोगों को घर देने के बदले करोड़ों रुपए लिए। बाद में न घर दिया, न पैसे लौटाए।

छोकर पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक हैं। पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने उन्हें फिर से उसी सीट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया था, जिसके बाद वे चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


छोकर, उनके बेटे विकास छोकर (फरार) और सिकंदर छोकर पर 1,500 से अधिक घर खरीदारों से धोखाधड़ी और उनसे 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़पने का आरोप है।

ये भी पढ़ें: Gurugram: 57 लाख की ठगी, चेक बाउंस और अब सीएम का ओएसडी बन फोन पर एसडीओ को दी धमकी, ऐसे पकड़ा गया शातिर अमित


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें