प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर को अपनी महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान का शुरूआत की। इस मौके पर पीएम ने हर घर में शौचालय होने का वादा करते हुए वाल्मिकि सदन के पास ही एक इको फ्रेंडली टॉयलट शौचालय का उद्घाटन किया। वाल्मिकि सदन ही वो जगह है, जहां पर झाड़ू लगाकर पीएम ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी।
ग्रैंड्यूर बिजैनस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मुकेश सखूजा ने बताया कि बॉयो डायजेस्टर शौचालय न केवल शहरों की ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल देंगे। यह शौचालय डिफेन्स रिसर्च डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) टेक्नोलॉजी से बनाया गया है।
मुकेश ने आगे कहा कि, यह शौचालय बाहर में शौच के मुकाबले एक बेहतरीन, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला विकल्प है। इस प्रकार के शौचालय में शौच का संवाहन 100 फीसदी इको फैंडिली तरीके से होगा।