फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग कर्मचारी कह रहे हैं, साहब मैं परेशान हूं

Sat, 08 Mar 2014 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब मैं इस समय बहुत परेशान हूं। आप प्लीज एक घंटे बाद आना या फोन करना। लोगों को कुछ ऐसा जवाब जिला निर्वाचन कार्यालय में वोटर कार्ड संबंधित जानकारी मांगने पर मिल रहा है।
विज्ञापन


निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर जिला चुनाव तहसीलदार सहित आठ कर्मचारियों को बदला गया है। यहां कर्मचारी गुड़गांव और गुड़गांव के यहां आए हैं। इसलिए उन्हें भौगोलिक एवं कागजों का पुराने लोगों जितना ज्ञान नहीं है।

जिला चुनाव निर्वाचन कार्यालय में रोजाना 20 से 25 लोग वोटर कार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को कार्यालय में बैठे कर्मचारियों के साथ परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि नए कर्मचारियों को क्षेत्र अनुसार पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


जिसके कारण वह लोगों को क्षेत्र में लगे बूथ के बारे में ठीक ढंग से जानकारी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को मायूस होकर वापस भी जाना पड़ रहा है।

जिला चुनाव तहसीलदार संतलाल ने बताया कि चुनाव के कार्य को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है। लेकिन कर्मचारियों की नियुक्त नई होने के कारण उन्हें क्षेत्र समझने में थोड़ी परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी गुड़गांव में काम कर रहे थे। उन्हे सभी क्षेत्रों की जानकारी मौखिक रूप से याद थी। लेकिन इस समय सारी जानकारियां फाइल देकर बतानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें