पूर्वी दिल्ली में पर्यटक स्थल व अच्छे पार्क नहीं होने के कारण इलाके के निवासियों को सैर सपाटे के लिए नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जाना पड़ता है। इस कारण लोगों का काफी समय खराब होता है। सरकार ने पूर्वी दिल्ली में विदेशों जैसी सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।-श्यामवीर सिंह, उस्मानपुर
पूर्वी दिल्ली में कोई भी बड़ा सरकारी भवन नहीं है। इस कारण यहां केंद्र और दिल्ली सरकार के बड़े कार्यालय नहीं है। करीब नौ साल पहले पूर्वी दिल्ली की अलग से बनाई गई नगर निगम के मुख्यालय का भी भवन नहीं बनाया गया है। इस तरह पूर्वी दिल्ली उपेक्षित सी दिख रही है।- गौरव कुमार, गावड़ी कालोनी
पूर्वी दिल्ली का चौतरफा विकास करने के साथ-साथ इसके क्षेत्र में राजस्व जुटाने और इससे लोगों को जोड़ने की दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता है। इसके बाद पूर्वी दिल्ली में सुविधा मुहैया कराने में दिक्कत नहीं आएगी और यह देश विदेश के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन जाएगी।- नवीन कुमार, दयालपुर
पूर्वी दिल्ली में मौजूद समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिनी मास्टर प्लान बनाने की जरूरत है। इस प्लान के तहत कार्य होने पर पूर्वी दिल्ली की स्वयं ही तस्वीर बदलती दिखाई देखी। अभी पूर्वी दिल्ली समस्याओं का अंबार दिख रही है।- कृष्ण बंसल, भजनपुरा
पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की मुख्य बातें
आबादी : करीब 45 लाख
क्षेत्रफल : 125 वर्ग किलोमीटर
जिले : पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, शाहदरा
स्थानीय निकाय : पूर्वी दिल्ली नगर निगम
नगर निगम के जोन : शाहदरा उत्तरी, शाहदरा दक्षिण
विधानसभा क्षेत्र : 16
नगर निगम के वार्ड : 64
लोकसभा क्षेत्र : दो
पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में प्रमुख स्थान व मार्केट
अक्षरधाम मंदिर (दुनिया में सबसे बड़ी मंदिरों में से एक)
संजय झील
गांधी नगर मार्केट
लक्ष्मी नगर मार्केट
यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
शिव मंदिर (प्रीत विहार)
सिग्नेचर ब्रिज