फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शाहदरा के विश्वास नगर में लगी आग, हादसे में चार लोगों की मौत, अस्पताल में भर्ती दो की हालत स्थिर

Sun, 29 Nov 2026 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जांच से लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी। पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
दिल्ली में आग - फोटो : सीसीटीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वास नगर में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।   शाहदरा के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर, खास तौर पर विश्वास नगर की गली नंबर 11 में, पहुंचने पर पता चला कि वहां आग लगी थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच से लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी। पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से लगी आग
शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्वास नगर में, सुबह करीब 4 बजे एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। आग लगने के समय वहां छह लोग सो रहे थे। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घायलों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें