फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिवभक्तों की राह आसान, दिल्लीवालों का सफर मुश्किल, जीटी रोड शाहदरा पर ट्रैफिक डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान दिल्लीवासी, जीटी रोड शाहदरा पर ट्रैफिक डायवर्ट कांवड़ यात्रा के चलते कई मार्ग पूरी तरह बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पूर्वी दिल्ली सावन के पावन महीने में जैसे-जैसे जलाभिषेक की तारीख नजदीक आ रही है। दिल्ली में शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन तेज हो गया है। हरिद्वार से दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाले प्रमुख जीटी रोड शाहदरा पर कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस रूट पर डाइवर्जन और पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।
सीमापुरी गोल चक्कर से चिंतामणि रेड लाइट : जीटी रोड शाहदरा के सीमापुरी गोल चक्कर (दिलशाद गार्डन) से चिंतामणि रेड लाइट तक की सड़क को सामान्य वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह मार्ग अब विशेष रूप से कांवड़ियों के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार से आने वाला ट्रैफिक : जलाभिषेक तक चिंतामणि रेड लाइट पर आनंद विहार की ओर से आने वाले वाहनों के आवागमन पर भी पूर्णत रोक लगा दी जाएगी।
वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग : ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वह जीटी रोड शाहदरा की ओर जाने से बचें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें। विभिन्न बिंदुओं पर रूट डाइवर्ट कर ट्रैफिक को निकाला जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ईस्टर्न रेंज के पुलिस उपायुक्त के. रमेश ने व्यवस्था की जानकारी देते हुए दिल्ली की जनता से सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पावन कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस सतर्कता से काम कर रही है। आम नागरिक भी ट्रैफिक नियमों का पालन कर और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर इस व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें