दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। भूकंप रविवार शाम 4:37 बजे आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।
बता दें कि इससे पहले 1 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी। दोपहर करीब 3 बजकर 37 मिनट पर झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत में था। सोनीपत, झज्जर, रोहतक, नारनौल में भूकंप ने लोगों ने डराया। झटके आने पर लोग घर-ऑफिस से आनन-फानन में बाहर आ गए। हालांकि भूकंप के झटके को बहुत लोगों ने महसूस किया और कुछ लोगों को पता भी नहीं चला था।