फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8

Fri, 20 Dec 2019 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूरे उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह झटका इतना तेज था कि लोगों के घरों में पंखे आदि हिलने लगे। जम्मू-कश्मीर में तो इसकी तीव्रता इतनी थी कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के काबुल में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है। पंजाब, हरियाणा में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जमीन के 225 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो 6.8 तीव्रता का भूकंप काफी ज्यादा होता है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल की हानि की खबर नहीं आई है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें