फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और जम्मू में आज फिर से लगे भूकंप के झटके, तीन दिनों में तीसरी बार हिली धरती

Wed, 12 Sep 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 4.6 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप 5: 15 पर आया। बुधवार को सुबह-सुबह आए भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों के बाहर निकल आए। 

इसके बाद हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 5.45 बजे आए रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। पिछले तीन दिनों में अब तक कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में लोगों के अंदर दहशत पैदा हो गई है। आपको बता दें कि सोमवार सुबह को दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए थे। 
 

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को आए भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर महसूस किए गए थे। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा में धरती हिली थी। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। 

बताया जा रहा है कि हरियाणा का झज्जर में भूकंप का केंद्र था। जमीन से 10 किलोमीटर नीचे केंद्र बताया गया है। रविवार की शाम को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यानि पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

रविवार शाम को आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 मापी गई थी। भूकंप रविवार शाम 4:37 बजे आया था। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें