फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कुछ देर रुकी मेट्रो, तीव्रता 6.2

Wed, 31 Jan 2018 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भूकंप
विज्ञापन

द‌िल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस क‌िए गए भूकंप के झटके। कहा जा रहा है क‌ि इसका केंद्र अफगान‌िस्तान में है। इसी वजह से पाक‌िस्तान समेत पूरे उत्तर भारत खासकर जम्मू-कश्मीर में तेज और भारत में यहीं सबसे पहले झटके महसूस क‌िए गए हैं। पंजाब में भी कश्मीर जैसे ही झटके महसूस क‌िए गए हैं।

विज्ञापन


यह भूकंप 12 बजकर 25 म‌िनट से 12 बजकर 45 म‌िनट के बीच आया था। द‌िल्ली-एनसीआर में लोगों ने इस झटके को महसूस क‌िया और अपने-अपने घरों से बाहर न‌िकलकर सड़कों पर आ गए। वहीं भूकंप के झटकों की वजह से द‌िल्ली मेट्रो का संचालन भी कुछ देर के ल‌िए रोक द‌िया गया।

खबर आ रही‌ है क‌ि इस भूकंप का केंद्र अफगान‌िस्तान की ह‌िंदूकुश पहाड़‌ियां हैं। इसकी तीव्रता र‌िक्टर स्केल पर लगभग 6.1 मापी गई। बताया जा रहा है क‌ि इसकी गहराई 146 क‌िलोमीटर थी ज‌िसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ और वैज्ञान‌िकों के अनुसार कोई नुकसान होगा भी नहीं।
विज्ञापन


वहीं पाक‌िस्तानी मीड‌िया की तरफ से आ रही खबरों के अनुसार बलूच‌िस्तान में इस भूकंप की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है।
विज्ञापन


 



 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें