फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

Mon, 13 Apr 2020 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 और इसकी गहराई पांच किलोमीटर रही। भूकंप का केंद्र दिल्ली बताया जा रहा है। सोमवार को भूकंप के झटके दोपहर 1.26 बजे महसूस किए गए। बता दें दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को भी 3.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

विज्ञापन


रविवार शाम को भी आया था भूकंप
दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम करीब 5:45 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता महज 3.5 थी, लेकिन चिंताजनक बात यह है कि इसका केंद्र पूर्वी दिल्ली में था। इधर, धरती के अचानक कंपकंपाने से लॉकडाउन के कारण घरों में कैद लोग बाहर की ओर भागे। इस दौरान जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है।



राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप शाम करीब 5:45 बजे आया। इसकी गहराई करीब 8 किमी थी। तीव्रता कम होने से कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन इससे घरों की कुर्सियां व पंखे हिलने लगे। अचानक झटका लगने से करीब 19 दिन से घरों में कैद आम लोग बाहर आ गए। हालांकि माजरा समझने के बाद वे थोड़ी देर बाद ही वापस अपने घरों में लौट गए।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी कम तीव्रता के भूकंप के बाद दोबारा कोई झटका लगने की आशंका दूर-दूर तक नहीं है। भूकंप विज्ञानी अरुण भगत के मुताबिक, झटका अमूमन 17 मीटर से ऊंची इमारत में रहने वालों ने महसूस किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें