फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ऑटोरिक्शा का हर साल बढ़ेगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में ऑटो रिक्शा का किराया हर साल 1 अप्रैल को बढ़ेगा। किराया वृद्धि का फार्मूला तय करने के लिए समिति का गठन हो चुका है।
विज्ञापन


ऑटो चालक प्रतिनिधि भी समिति के सदस्य हैं। समिति के सुझाए फॉर्मूले के मुताबिक किराया वृद्धि की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऑटो रिक्शा चालकों के संवाद कार्यक्रम में की।

वहीं, ऑटो रिक्शा चालकों से मुख्यमंत्री ने जनता को खुश करने की मांग भी रखी। इतनी घोषणाएं की तो कर्तव्य निर्वाह भी जरूरी है।
विज्ञापन

ऑटो चालकों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि विस चुनाव में 67 सीट की जीत में 50 फीसदी हिस्सेदारी ऑटो रिक्शा चालकों की रही है। पोस्टर लगाते थे तो राष्ट्रपति शासनकाल में भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर चालान करने के अलावा ऑटो रिक्शा जब्त कर लिए जाते थे। अब सरकार ने तीन महीने में ऑटो चालकों से किए आधे वादे पूरे कर दिए।

केजरीवाल और परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि परमिट शर्त में 66/192 कानून में बिना परमिट, लाइसेंस या शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामले को छोड़कर बाकी अधिकार ट्रैफिक पुलिस से छीनकर वापस लेना, शाम को घर की तरफ जा रहे हैं तो अपने ऑटो रिक्शा पर बोर्ड लगाने, जीपीएस के लिए चार कंपनी फिक्स करके वेबसाइट पर डालने, 425 हाल्ट एंड गो स्टैंड बनाने की शुरुआत की गई। वहीं, ऑटो चालकों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें