फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फतेहाबाद के लिए उपयोगी ई-सिम के जरिये ठगी करने वाला जालसाज हरियाणा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने हरियाणा से की गिरफ्तारी
विज्ञापन

-आरोपी ई-सिम के जरिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर ई-कॉमर्स अकाउंट रजिस्टर कर करता था ठगी
-पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश में दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने ई-सिम के जरिये ठगी करने वाले एक जालसाज को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पहचान नवीन उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है। आरोपी ई-सिम के जरिये विभिन्न प्लेटफार्मों पर ई-कॉमर्स अकाउंट रजिस्टर करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो फोन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि जीटीबी नगर निवासी आकाशदीप ने पिछले साल 28 अक्तूबर को ऑनलाइन ठगी की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि जालसाजों ने उसके बैंक खाते से 93 हजार रुपये की ठगी की है। शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि स्विगी अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर से ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने तकनीकी जांच कर उस मोबाइल नंबर का पता लगाया। आरोपी ने ई-सिम सक्रिय कर स्विगी पर अपने नाम से अकाउंट बनाया था। पुलिस ने तकनीकी जांच कर उस नंबर के लोकेशन का पता लगाया। पुलिस ने उसके बाद आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद के तोहाना से दबोच लिया। आरोपी वहीं का रहने वाला था। उसके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो फोन बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें