फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 15 मई से दोबारा शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। करीब चार-पांच महीने बाद 15 मई से ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू होने जा रहा है। साथ ही ई-रिक्शा चालकों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने वाला पोर्टल भी 12 मई से दोबारा शुरू कर दिया गया है। इस फैसले पर ईवी मैन्युफैक्चरिंग सोसाइटी ने दिल्ली सरकार का आभार जताया है। ईवीएमएस के महासचिव राजीव तुली ने बताया कि ई-रिक्शा ड्राइवरों की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट जारी करने को लेकर विवाद के कारण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रुकी हुई थी। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को ईवीएमएस के प्रतिनिधिमंडल ने दूसरी बार दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह से मुलाकात की। परिवहन मंत्री ने बताया कि सरकार ने सर्टिफिकेट जारी करने वाला पोर्टल फिर से सक्रिय कर दिया है। सोमवार को परिवहन मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में अमित झांब, पवन कक्कड़, मितुल बत्रा और दिनेश गोयल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें