फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हॉप्स फुटबॉल ने कॉलेजियन एफसी को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। डीएसए-ए डिवीजन लीग के सुपर-6 चरण में हॉप्स फुटबॉल क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए कॉलेजियन फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। पहले हाफ में हॉप्स के मोहित, अभय कुमार अत्री, प्रदीप सिंह और विनीत ने कई मौके बनाए, लेकिन कॉलेजियन के गोलकीपर निखिल राय ने बेहतरीन बचाव करते हुए मुकाबले को गोलरहित बनाए रखा। मध्यांतर तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में हॉप्स क्लब ने आक्रामक रणनीति अपनाई। 79वें मिनट में वैभव शर्मा ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कॉलेजियन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन हॉप्स के डिफेंडर निखिल रावत, खुशवंत, आकाश मलिक और आशीष यादव ने मजबूत डिफेंस करते हुए विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। मुकाबले के 88वें मिनट में वीर गहलौत ने दूसरा गोल कर हॉप्स फुटबॉल क्लब की जीत सुनिश्चित कर दी। गोलकीपर आयुष राय ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन शीट बनाए रखी। इस जीत के साथ हॉप्स क्लब ने सुपर-6 चरण में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें