फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सवारी बैठाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, दो रिश्तेदारों पर भी किया हमला, गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 11:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त लक्ष्मी पार्क निवासी बिजेंद्र (33) के रूप में हुई है। उसके चाचा रिंकू ने बताया कि वह मूलत: इटावा का रहने वाला है और माजरा डबास स्थित जूते की  फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ रिश्ते में चाचा अमित और भांजा गौरव और सोनू रहता है।
विज्ञापन
पीड़ित को मारते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में पहले सवारी बैठाने को लेकर विवाद में ई-रिक्शा चालक की सरेराह चाकू गोदकर हत्या कर दी। बीच बचाव में आए मृतक के दो रिश्तेदारों पर भी चाकू से हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके से फरार हुए आरोपी ने बाद में थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। रिश्तेदारों का आरोप है कि हमलावर के साथ अन्य लोग भी थे, जो अभी फरार हैं।

मृतक की शिनाख्त लक्ष्मी पार्क निवासी बिजेंद्र (33) के रूप में हुई है। उसके चाचा रिंकू ने बताया कि वह मूलत: इटावा का रहने वाला है और माजरा डबास स्थित जूते की  फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ रिश्ते में चाचा अमित और भांजा गौरव और सोनू रहता है। बुधवार सुबह 10.16 बजे उसके भतीजे बिजेंद्र का अमित के मोबाइल पर फोन आया। बिजेंद्र ने बताया कि पहले सवारी बैठाने की बात को लेकर 50 फुटा रोड पर उसका प्रवीण से झगड़ा हो गया है। प्रवीण और उसके साथियों ने उसकी पिटाई कर दी है। उसने सभी को आने के लिए कहा।
विज्ञापन


वहां पहुंचने के बाद सभी प्रवीण की तलाश करने लगे। गुरु हरिकिशन नगर स्थित अहुजा एसोसिएट के पास प्रवीण दिखाई दिया। उससे झगड़े को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान प्रवीण आक्रमक हो गया और चाकू निकालकर बिजेंद्र के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर आरोपी ने चाकू से रिंकू और अमित पर भी हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया।

बिजेंद्र और अन्य दो घायलों को लेकर उनके रिश्तेदार पास के अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने बिजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रिंकू के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटना के कुछ देर बाद आरोपी निहाल विहार निवासी ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

मारपीट के दौरान किसी ने नहीं की पीड़ित की मदद 
मारपीट की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि प्रवीण अपने एक साथी के साथ बिजेंद्र के साथ मारपीट कर रहा है। इस दौरान वहां काफी लोग जमा थे, लेकिन किसी ने बीच बचाव करने की कोशिश भी नहीं की। बिजेंद्र ने मारपीट के बाद अपने रिश्तेदार को फोन कर बताया था कि प्रवीण अकसर उसके नंबर से पहले सवारी को अपनी ई-रिक्शा में बैठा लेता है। विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी देता था। बुधवार को सवारी बिठाने का विरोध करने पर प्रवीण ने उसकी पिटाई कर दी और सवारी को बैठाकर चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें