फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के लिए जारी ई-पास का इस्तेमाल तस्करी में, दो करोड़ रुपये की अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 31 May 2020 12:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन
पंजाब के होशियारपुर से प्रवासियों को अपने प्रदेश तक पहुंचाने के लिए जारी ई-पास का इस्तेमाल अफीम तस्करी के लिए करने के आरोप में स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अफीम की खेप झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके से लाकर बुराड़ी में एक शख्स को सौंपना थी। इनके कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये कीमत की 12 किलो अफीम बरामद हुआ है। यह खेप पंजाब जानी थी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पी एस कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम इंस्पेक्टर शिव कुमार और करमवीर सिंह के नेतृत्व में ड्रग तस्करों पर निगरानी रख रही थी। तस्करों से पूछताछ में पता चला कि गैंग के सदस्य पंजाब के होशियारपुर से प्रवासियों के लिए जारी ई-पास का इस्तेमाल कर झारखंड के हजारीबाग से अफीम की तस्करी कर रहे हैं। 

गैंग के सदस्यों पर एक माह तक निगरानी रखने के बाद पुलिस ने उन्हें बुराड़ी चौक से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह ट्योटा कार से खेप लेकर पहुंचे थे। दोनों की पहचान होशियारपुर, पंजाब निवासी शान मसीह(38) और चेतन पटेल(28) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गुरमीत सिंह गैंग का सरगना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें