फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आईआईटी दिल्ली के बीईकॉन-25 का समापन, गतिशील उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र पर हुई चर्चा

Mon, 03 Feb 2025 07:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो

सार

दिल्ली के आईआईटी बीईकॉन 25 का समापन हो गया है। यह देश का सबसे बड़ा ई-शिखर सम्मेलन था। इसकी थीम “स्थिरता के मार्ग पर अग्रसर” थी। अंतिम दिन फायर साइड चैट, स्टार्टअप शोकेस और प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन
IIT Delhi - फोटो : IIT Official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली के बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव (बीईकॉन’25) का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन फायर साइड चैट, स्टार्टअप शोकेस और प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम पेश किए गए। जिसमें गतिशील उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन में अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर था।

विज्ञापन


यह देश का सबसे बड़ा ई-शिखर सम्मेलन था। इसकी थीम “स्थिरता के मार्ग पर अग्रसर” थी। सम्मेलन में टीबीओ ग्रुप के सह-संस्थापक गौरव भटनागर ने अपने अनुभव साझा किए। युवा उद्यमियों को चुनौतियों को स्वीकार करने और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। 

एक्सेल के संस्थापक भागीदार प्रशांत प्रकाश ने उद्यम पूंजी के रुझानों और विकसित हो रहे भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र पर  जानकारी दी। स्नैपडील और टाइटन कैपिटल के सह-संस्थापक कुणाल बहल और रोहित बंसल ने कारोबार को बढ़ाने और उद्यमिता की जटिलताओं को समझने की बारीकियों पर गहन चर्चा की। सम्मेलन का उद्देश्य उद्यमिता और स्थिरता पर चर्चा, नवाचार और अवसरों को बढ़ावा देना रहा। 
विज्ञापन


इससे उद्योग के अग्रणी, निवेशक और महत्वाकांक्षी उद्यमी एक साथ आए। ओएनडीसी के सीईओ थम्पी कोशी ने फाइनलिस्ट को संबोधित करते हुए तेजी से प्रतिस्पर्धी डिजिटल परिदृश्य में नवाचार को बढ़ावा देने और उत्पाद दृश्यता को बढ़ाने में ओपन नेटवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। सम्मेलन के समापन पर हास्य कलाकार आशीष सोलंकी ने प्रस्तुति दी। सम्मेलन में आए वक्ताओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने स्टार्टअप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें