फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पहले भारत जलवायु सप्ताह का आरंभ आज से, आयोजन में अमर उजाला मीडिया सहयोगी की भूमिका में

Mon, 03 Feb 2025 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

यह नई दिल्ली स्थित एक निजी होटल में सोमवार से शुरू होगा और 7 फरवरी तक चलेगा। इसका उद्देश्य जलवायु कार्रवाई के लिए विश्व को एकजुट करना और कार्बन बाजारों के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना है। इसमें अमर उजाला मीडिया सहयोगी की भूमिका का निर्वाह करेगा।
विज्ञापन
demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बन मार्केट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमएआई) की ओर से पहला भारत जलवायु सप्ताह (आईसीडब्ल्यू)-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह नई दिल्ली स्थित एक निजी होटल में सोमवार से शुरू होगा और 7 फरवरी तक चलेगा। इसका उद्देश्य जलवायु कार्रवाई के लिए विश्व को एकजुट करना और कार्बन बाजारों के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना है। इसमें अमर उजाला मीडिया सहयोगी की भूमिका निर्वाह करेगा।

विज्ञापन


पहले दिन फीडस्टॉक की उपलब्धता, प्रौद्योगिकी अपनाने और वित्तीय व्यवहार्यता में चुनौतियों का समाधान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, भारत में अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा सुरक्षा और नेट-जीरो लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कॉप-29 के बाद जलवायु पर केंद्रित यह पहला बड़ा सम्मेलन है। इसमें जलवायु कार्रवाई, नवाचार और सहयोग को आगे बढ़ाने सहित कई विषय शामिल हैं।

साथ ही, टिकाऊ और नेट-जीरो भविष्य की खोज में दुनिया भर के हितधारकों को प्रेरित करने का प्रयास करेगा। प्रकृतिरेव शरणम् के सिद्धांत पर आधारित आईसीडब्ल्यू-2025 का उद्देश्य कार्बन बाजार, टिकाऊ निवेश और जलवायु कार्रवाई से संबंधित नीतिगत ढांचों में कार्रवाई योग्य समाधानों को प्रेरित करना है। सम्मेलन के दूसरे दिन प्रख्यात नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं की उपस्थिति में इंडिया एसएएफ एलायंस का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत में अग्रणी सतत विमानन, हरित ईंधन और प्रौद्योगिकी की भूमिका व एक सतत भविष्य के लिए सतत परिवहन और हरित बुनियादी ढांचे के निर्माण पर व्याख्यान देंगे। आईआईसीए और सीएमएआई द्वारा संयुक्त रूप से कार्बन बाजारों पर मास्टर क्लास का आयोजन होगा। तीसरे दिन, पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 के तहत पात्र कार्बन कटौती और निष्कासन प्रौद्योगिकियों के लिए आगे के रास्ते पर पूर्ण सत्र होगा।

इसी तरह कम कार्बन औद्योगिक समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी खड़गपुर और सीएमएआई के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जाएगा। चौथे दिन कार्बन बाजारों में वैश्विक सहयोग पर विशेष संबोधन किया जाएगा। इसमें उत्सर्जन मार्गों पर संक्रमण के लिए जलवायु वित्त को बढ़ाना शामिल है। पांचवें व आखिरी दिन पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 के योग्य प्रौद्योगिकियों और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग सुविधा का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्बन क्रेडिट अवसरों और सरकारी योजनाओं के साथ एकीकरण पर विशेषज्ञ के नेतृत्व वाली प्रस्तुति दी जाएगी।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें