नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-10 स्थित श्रीरामलीला समिति ने मंचन के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, नजफगढ़ वार्ड समिति के अध्यक्ष सविता शर्मा, पार्षद रामनिवास गहलोत, देवेंद्र डबास और अनुराधा शर्मा समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। हनुमान चालीसा और भजनों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक आकाश राजेश गहलोत, डिप्टी चेयरमैन राजीव सोलंकी, अध्यक्ष संजीव गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन प्रमोद व योगेश गहलोत समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो