नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में सितंबर महीने से हफ्ते में दो बार ट्रांसप्लांट ओटी लगेगी। इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। अस्पताल ने सर्जरी इलेक्टिव ऑपरेशन थियटेर को लेकर संशोधित शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल एक सितंबर से लागू होगा। अस्पताल के अलग-अलग चार ओटी को लेकर जारी ओटी टेबल रोस्टर के अनुसार पहले और तीसरे सोमवार को ट्रांसप्लांट ओटी लगेगी। ओटी 2 और ओटी 3 में ट्रांसप्लाट सर्जरी होंगी। वैकल्पिक ओटी वैकल्पिक सप्ताह में कार्य करेंगी। सर्जरी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रांसप्लाट की सर्जरी अस्पताल में होती रहती है। अगर हफ्ते में तीन बार भी ट्रांसप्लांट करना होगा तो वह भी किया जाएगा। अभी ओटी टेबल रोस्टर जारी किया है। ब्यूरो