फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डूसू का छात्रों के लिए संघर्ष का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्य निकेतन में दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्रों के मुद्दों पर सक्रियता दिखाई और संघर्ष का संकल्प लिया। सोमवार को एबीवीपी के नेतृत्व में डूसू पदाधिकारी सत्य निकेतन स्थित सत्य स्क्वायर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के अधिकारों, सुरक्षा और आवास से जुड़ी समस्याओं के लिए संघर्ष करने का प्रण लिया। डूसू पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी समस्याओं को प्रशासन से लेकर सरकार तक उठाया जाएगा। डूसू अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि यह दौरा छात्रों के बीच लिए गए संकल्प का हिस्सा है। डूसू मनमाने किराए, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर सक्रिय रहेगा। एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि चुनाव में जीत विद्यार्थियों के प्रति जवाबदेही की शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें