फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUSU Elections: दिल्ली मेट्रो में रियायती पास का वादा...जीत में तुरुप का इक्का हुआ साबित; ये सौगात देना भी अहम

Sat, 20 Sep 2025 08:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डूसू चुनाव के दौरान एबीवीपी का दिल्ली मेट्रो में रियायती पास का वादा जीत में तुरुप का इक्का साबित हुआ। एबीवीपी ने घोषणा पत्र में यह वादा किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से यू स्पेशल बस की सौगात देना भी अहम रहा।
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाते एबीवीपी के आर्यन मान, कुणाल चौधरी, दीपिका झा, और एनएसयूआई के राहुल झांसला - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूसू चुनाव के दौरान एबीवीपी की ओर से घोषणा पत्र में मेट्रो में रियायती पास का वादा करने सहित कई दूसरे मुद्दे जीत में तुरुप का इक्का साबित हुए। इस कारण एबीवीपी को डूसू में अलग-अलग तीन पदों पर जीत मिली। 
विज्ञापन


डूसू चुनाव से पहले डीयू छात्रों को दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा यू स्पेशल बस की सौगात देना भी इस जीत में अहम रहा। 

एबीवीपी ने घोषणा पत्र में छात्रों को सब्सिडी पर स्वास्थ्य बीमा देना, महिला सुरक्षा और सुविधा, दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष प्रावधान, खेल और फिटनेस पर जोर, डिजिटल और टेक्नोलॉजी सशक्तिकरण, रोजगार और इंटर्नशिप अवसर, शैक्षणिक सुधार और शोध सुविधा, मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलिंग जैसे कई दूसरे मुद्दों को शामिल किया। इस कारण डीयू छात्रों का एबीवीपी को समर्थन मिला।  

एबीवीपी कई बार डूसू में तीन अलग-अलग पदों पर जीती
इसके अलावा एबीवीपी की वर्षभर कॉलेजों में सक्रियता, हर कॉलेज में इकाई का होना, गुटबाजी न होना, कैडर वोटिंग आदि मुद्दों के समाधान की दिशा में काम करना भी निर्णायक रहा। एबीवीपी के अनुसार वर्ष 2013-14 से एबीवीपी कई बार डूसू में तीन अलग-अलग पदों पर जीतती रही है। सिर्फ 2017 और 2024 में एबीवीपी को डूसू में दो पदों पर संतोष करना पड़ा था।

एनएसयूआई से वर्ष 2024 में डूसू अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले रौनक खत्री के कामों का जादू छात्रों पर नहीं चल पाया। इस कारण एनएसयूआई को डूसू चुनाव में अध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सचिव का पद गंवाना पड़ा। जबकि पिछले चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज की थी।

जीतने के बाद बोले
यह जीत सुनश्चित करती है कि आज भी एबीवीपी से छात्र जुड़े हुए और संगठन पर विश्वास करते हैं। पहली प्राथमिकता छात्रों को मेट्रो के लिए रियायती पास दिलाना रहेगी। आर्यन मान, नवर्निवाचित अध्यक्ष, डूसू

 

जीत के लिए छात्र-छात्राओं को धन्यवाद है। छात्रों की जरूरत के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा। कैंपस में वाई-फाई लगवाएंगे। खासतौर पर महिला हॉस्टल में यह व्यवस्था की जाएगी। नेटवर्क की समस्या को दूर करेंगे। कुणाल चौधरी, नवर्निवार्चित सचिव, डूसू
 

मेरी पहली प्राथमिकता हर कॉलेज में मेंटल हेल्थ काउंसलर नियुक्ति किया जाएगा। हर छात्र को हॉस्टल सुविधा दिलाने की लड़ाई लडूंगा। हॉस्टल और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। -राहुल झांसला, उपाध्यक्ष, डूसू

 

मेट्रो में रियायती पास की लड़ाई के लिए लंबे समय से लड़ रहे है। यह पहली प्राथमिकता रहेगी। छात्राओं की सुरक्षा के लिए एप तैयार करेंगे। कॉलेज और हॉस्टल के बाहर 24 घंटे पेट्रोलिंग रहेगी।- दीपिका झा, नवर्निवाचित संयुक्त सचिव, डूसू
 

 
नाम कुल वोट
आर्यन मान 28,841
जोसलिन नंदिता चौधरी 12,645
उमांशी 5,522
अंजलि 5,385
दिव्यांशु सिंह यादव 1,513
अनुज कुमार 1,028
राहुल कुमार 724
अभिषेक कुमार 535
योगेश मीना 514


उपाध्यक्ष
नाम कुल वोट
राहुल झांसला 29,339
गोविंद तंवर 20,547
सोहन कुमार 4,163

 


सचिव पद के उम्मीदवारों को मिले
नाम कुल वोट
कुणाल चौधरी 23,779
कबीर 16,117
अभिनंदना 9,535
मोहित 3,067
विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवारों को मिले वोट
नाम कुल वोट
दीपिका झा 21,825
लवकुश भड़ाना 17,380
अभिषेक कुमार 8,425
अक्षिता 3,397
अमेलिया 1,578

एनयूएसआई के राहुल को सबसे ज्यादा वोट मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें