फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूलभरी आंधी ने रोकी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार, 40 फ्लाइट डायवर्ट और मेट्रो भी थमी

Mon, 14 May 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिन में छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने से अचानक पूरा मौसम ही बदल गया। देखते ही देखते दिन का उजाला अंधेरे में बदल गया। तेज हवाएं चलने से सड़क पर चलने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली एनसीआर में जमकर धूल भरी आंधी चल रही है। जिसके कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर 40 फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा नोएडा द्वारका लाइन की मेट्रो को 30 मिनट के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
delhi
गुड़गांव और फरीदाबाद में आज दोपहर से ही तेज आंधी चल रही है। बादल छाए हुए हैं। साथ ही दिन में ही अंधेरा हो गया, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में खराब मौसम के कारण श्रीनगर से दिल्ली अा रही विस्तारा की फ्लाइट अमृतसर डायवर्ट कर दी गई है।
 

4 of 7
andhi
बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रविवार को तूफान और आंधी आने की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को इसका अनुमान जताया था। विभाग ने कहा था कि राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है। पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
andhi
मौसम विभाग ने बताया था कि ये आंधी तूफान रविवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होता है जिससे देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है। विभाग के अनुसार, तूफान के साथ आंधी आ सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
andhi
इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र, ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
andhi
विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूरदराज इलाकों में तूफान और तेज आंधी आ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें