फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2023: दशहरा पर लालकिले पर रावण दहन करेंगी सोनिया गांधी, प्रियंका के साथ होने पर संशय

Fri, 20 Oct 2023 05:45 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रामलीला कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को उनके आवास पर जाकर उन्हें दशहरे पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। रामलीला कमेटी के सदस्यों का प्रयास है कि इस अवसर पर सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया जाए...
विज्ञापन
सोनिया गांधी को आमंत्रित करने के लिए पहुंचे जेपी अग्रवाल, मुदित अग्रवाल और रामलीला कमेटी के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस वर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर लाल किले के गांधी मैदान में रावण दहन करेंगी। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को उनके आवास पर जाकर उन्हें दशहरे पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। रामलीला कमेटी के सदस्यों का प्रयास है कि इस अवसर पर सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया जाए। हालांकि, अन्य व्यस्तताओं के चलते उनके नामों पर अभी अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि सोनिया गांधी को दशहरे पर आमंत्रित करने के लिए उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जेपी अग्रवाल, नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रकाश चंद बराठी, जगमोहन गोटेवाला और अशोक मित्तल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें