दशहरा पर्व पर गोशाला मैदान में दशहरा समिति की ओर से रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोशाला मैदान में शाम तीन बजे से ही रामलीला का मंचन शुरू हो गया था।
जैकमपुरा से लेकर गोशाला मैदान तक श्रीद्रोणाचार्य रामलीला कमेटी की ओर से राम और रावण सेना के युद्ध की झांकी शहर के बीच से निकाली गई। जिस बीच रावण द्वारा कपड़े के थैले लोगों को वितरित किए।
श्री दुर्गा रामलीला कमेटी की ओर से शहर के विभिन्न सड़कों से होकर शोभायात्रा निकाली। राम ने रावण की नाभिक में तीर मारकर रावण का अंत कर दिया। उसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को आग लगा दी गई।
इस मौके पर दशहरा समिति के सदस्य अरुण चाहर, आशिष कौशिक, कुलराज, मदनलाल, महेश कुमार, मनदीप किशोर, राजकुमार सैनी, पवन सैनी आदि लोग मौजूद थे।