फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे से पहले ही 'रावण' का कर दिया दहन, कमेटी दूसरे किया दूसरे पुतले का इंतजाम

Tue, 08 Oct 2019 09:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
पहले ही जला दिया पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दशहरा पर्व पर गोशाला मैदान में दशहरा समिति की ओर से रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोशाला मैदान में शाम तीन बजे से ही रामलीला का मंचन शुरू हो गया था। 
विज्ञापन


जैकमपुरा से लेकर गोशाला मैदान तक श्रीद्रोणाचार्य रामलीला कमेटी की ओर से राम और रावण सेना के युद्ध की झांकी शहर के बीच से निकाली गई। जिस बीच रावण द्वारा कपड़े के थैले लोगों को वितरित किए।

श्री दुर्गा रामलीला कमेटी की ओर से शहर के विभिन्न सड़कों से होकर शोभायात्रा निकाली। राम ने रावण की नाभिक में तीर मारकर रावण का अंत कर दिया। उसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को आग लगा दी गई। 
विज्ञापन


इस मौके पर दशहरा समिति के सदस्य अरुण चाहर, आशिष कौशिक, कुलराज, मदनलाल, महेश कुमार, मनदीप किशोर, राजकुमार सैनी, पवन सैनी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

दशहरे से पहले ही रावण के पुतले को लगा दी आग

दशहरा समिति की ओर से गोशाला मैदान में 55 फीट के रावण का पुतला तैयार किया गया था, लेकिन दशहरे वाले दिन अलसुबह करीब पांच बजे किसी शरारती तत्व ने रावण के पुतले को आग लगा दी। ऐसे में कमेटी की ओर से जल्दबाजी में दूसरे पुतले का इंतजाम किया गया।

कचरे के ढेर पर मनाया गया दशहरा पर्व...
शहर में सबसे बड़ा दशहरा पर्व बस स्टैंड स्थित गोशाला मैदान में मनाया जाता है, लेकिन इस बार गोशाला मैदान में कचरे के ढेर पर दशहरा पर्व मनाने के लिए शहरवासियों को मजबूर होना पड़ा। मैदान में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगा हुआ था। इस कारण मेले में आए श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें