फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू के अंबेडकर कॉलेज में वार्षिक फेस्ट चेतना का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव चेतना विस्मय का आगाज हुआ। प्राचार्य प्रो सदानंद प्रसाद ने इसके उद्घाटन कार्यक्रम पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम जीवन में हमेशा याद रहते हैं। कार्यक्रम के पहले दिन दिल्ली विश्वविद्यालय के लगभग 15 कॉलेजों से आए प्रतिभागियों ने अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रो रंजीत बेहरा इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबों से इतर सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि लेनी चाहिए और अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान कर उसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य प्रतियोगिता में लेडी श्रीराम कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गायन प्रतियोगिता में देशबंधु महाविद्यालय ने प्रथम स्थान एवं दीनदयाल महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय एकल नृत्य प्रतियोगिता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय की छात्रा विजेता रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें