फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के दौरान बुजुर्ग महिला पर पड़ोसन ने फेंका खौलता दूध, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Sep 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दूध
विज्ञापन

नरेला इलाके में झगड़े के दौरान पड़ोसन ने अपने पति और ससुर की मदद से बुजुर्ग महिला पर खौलता दूध फेंक दिया। पड़ोसन नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़िता की 11 साल की नातिन को गुरुग्राम ले जाना चाहती थी। इसकी जानकारी पर बुजुर्ग महिला इस बाबत पूछताछ करने पहुंची थी। इसी दौरान पड़ोसन ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आमना (60) पति मोहम्मद साबिर, बेटी जैतून और नातिन अफसाना (11) के साथ जेजे कॉलोनी बवाना में रहती है। अफसाना सरकारी स्कूल में 7वीं की छात्रा है। उसने कुछ दिन पहले नानी से कहा कि पड़ोसन सोनी उसे बार-बार कहती है कि पढ़ाई से कुछ नहीं होगा। वह गुरुग्राम में उसे ऐसी नौकरी दिलाएगी, जिससे रोज के पांच सौ और हजार रुपये मिलेंगे। 

16 सितंबर की रात आमना सोनी के घर पहुंची और उससे पूछताछ की। सोनी भड़ककर झगड़ने लगी। आमना का आरोप है कि सोनी के पति हारून और ससुर मुन्ना ने उसके हाथ पकड़ लिये। इसके बाद सोनी ने उस पर खौलता दूध फेंक दिया। उसका चेहरा, कान व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए। आमना के परिजनों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। उधर, सोनी और उसके परिजन फरार हो गए। पुलिस ने आमना को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से छुट्टी मिलने के बाद आमना के बयान पर 28 सितंबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें