फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक टूटी सीट दूर जा गिरी: रामलीला के दौरान टूटा ब्रेक डांस झूला, महिला व 10 साल का मासूम जख्मी

Wed, 05 Oct 2022 02:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही झूला चालू हुआ अचानक उसकी सीट उखड़कर काफी दूर जा गिरी। नेहा और अर्नव भी दूर गिरकर जख्मी हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गया। फौरन झूले को रोका गया। 
विज्ञापन
टूटा झूला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के सीबीडी ग्राउंड में चल रही हनुमंत रामलीला में झूला (ब्रेक डांस झूला) टूटने से महिला व उसका 10 वर्षीय भतीजा जख्मी हो गए। फौरन नेहा जैन (36) और इसके भतीजे अर्नव जैन (10) को वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने नेहा की शिकायत पर झूला संचालक के खिलाफ लापरवाही बरतकर दूसरों की जान जोखिम में डालने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने टूटने वाले झूले को बंद करवा दिया है। आनंद विहार थाना पुलिस संचालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नेहा परिवार के साथ भोलानाथ नगर, शाहदरा में रहती है। वह गृहणी हैं। सोमवार रात करीब 10.00 बजे वह अपने परिवार के साथ सीबीडी ग्राउंड स्थित हनुमंत रामलीला में लीला देखने गई थीं। लीला देखने के बाद वह अपने भतीजे के साथ रामलीला में लगे ब्रेक डांस झूले में बैठ गईं। 

पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही झूला चालू हुआ अचानक उसकी सीट उखड़कर काफी दूर जा गिरी। नेहा और अर्नव भी दूर गिरकर जख्मी हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गया। फौरन झूले को रोका गया। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि झूला चला रहे व्यक्ति ने चिल्लाने के बाद भी झूला नहीं रोका। झूले में सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं थे। नेहा और उनके भतीजे को गंभीर चोट लगी है। पुलिस नेहा का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें