आईपीएल टी-20 मैचों के दौरान यात्रियों की सुविधा केा लिए दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट लाइन को छोड़कर सभी लाइनों पर चलने वाली आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव करेगा। इसके तहत रात के वक्त चलने वाली आखिरी मेट्रो 30-45 मिनट बाद तक उपलब्ध रहेगी।
दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला ग्राउंड) में होने वाले दिन-रात मैच के दौरान यात्रियों के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत 4, 11, 20, 29 अप्रैल और 6, 13, 20 मई पर मेट्रो देर रात तक चलेगी।
सामान्य समय से हटकर अतिरिक्त ट्रेन यात्राओं के लिए इस तरह योजना बनाई गई है ताकि यात्रियों को सहूलियत हो। इसके लिहाज से राजीव चौक, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट, कीर्ति नगर, इंद्रलोक और लाजपत नगर के इंटरचेंज स्टेशनों से सभी दिशाओं में कनेक्टिंग मेट्रो की सेवा उपलब्घ रहेगी। मैच के दिनों में दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टोकन वेंडिंग मशीन, प्री-वेंडेड टोकन काउंटर और कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।