फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुर्गा योजना होगी शुरू, महिलाओं-ट्रांसजेंडर को मिलेंगे 1300 गुलाबी ई-ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिलाओं के लिए 1170 और ट्रांसजेंडर के लिए 130 ऑटो आरक्षित, डिजिटल पोर्टल से होगा आवंटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दुर्गा (ड्राइविंग, उत्थान और रोजगार फॉर विमेन एंड ट्रांसजेंडर) ई-ऑटो योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कैबिनेट से मंजूर इस योजना के पहले चरण में 1300 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे। इनमें 1170 ऑटो महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, योजना के तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को इलेक्ट्रिक ऑटो का मालिक और चालक बनने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ेगी और दिल्ली में अंतिम छोर तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मजबूत होगी।
विज्ञापन


योजना के तहत प्रत्येक राजस्व जिले में महिलाओं को अधिकतम 90 और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को 10 ऑटो तक आवंटित किए जाएंगे। आवेदन और चयन की प्रक्रिया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), दिल्ली के बनाए डिजिटल पोर्टल से संचालित होगी। जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली समितियां आवेदनों की जांच करेंगी। पात्र आवेदकों की संख्या निर्धारित कोटे से अधिक होने पर ऑनलाइन लॉटरी से चयन किया जाएगा।

ऑटो मालिकों को पहचान पत्र, दुर्गा जैकेट और टोपी भी दी जाएगी
चयनित लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के बाद आशय पत्र जारी किए जाएंगे। पंजीकृत ऑटो मालिकों को पहचान पत्र, दुर्गा जैकेट और टोपी भी दी जाएगी। लाभार्थियों को दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 के तहत लागू खरीद प्रोत्साहनों का लाभ मिल सकेगा। एग्रीगेटर कंपनियों से चालकों को डिजिटल मंचों पर निशुल्क पंजीकरण और सदस्यता देने के लिए भी कहा जाएगा।
विज्ञापन

मेट्रो-नमो भारत पार्किंग स्थल पर चार्जिंग उपलब्ध कराने का अनुरोध
परिवहन विभाग ने मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों पर ऑटो के लिए पार्किंग और चार्जिंग स्थल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। योजना के प्रभाव का आकलन दो चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें