सीआर पार्क, आरामबाग, काली बाड़ी, मिंटो रोड, सफदरजंग एंक्लेव, लक्ष्मी नगर आदि स्थानों पर दुर्गा पूजा समितियों ने धूमधाम के बीच अपने पंडालों का उद्घाटन किया। इसके बाद उनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुए। देर शाम तक पंडालों में कार्यक्रमों की धूम मची रही।
राजधानी में दुर्गा पूजा की शुरूआत हो गई है। श्रद्धालुओं ने शनिवार को पंडालों का उद्घाटन होने के साथ ही पूजा आरंभ कर दी। पंडालों में बैंड-बाजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके अलावा पूजा समितियों के पदाधिकारी एक-दूसरे के पंडाल में गए, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। हालांकि दुर्गा पूजा की रविवार से विधिवत रूप से शुरूआत होगी।
विज्ञापन
सीआर पार्क, आरामबाग, काली बाड़ी, मिंटो रोड, सफदरजंग एंक्लेव, लक्ष्मी नगर आदि स्थानों पर दुर्गा पूजा समितियों ने धूमधाम के बीच अपने पंडालों का उद्घाटन किया। इसके बाद उनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुए। देर शाम तक पंडालों में कार्यक्रमों की धूम मची रही। पूजा समितियों ने पंडालों को पारम्परिक हवेलियों और राज्यों के थीम पर रूप दिया है। इसके अलावा पर्यावरण हितैषी पंडाल भी बनाए गए है।
चितरंजन पार्क का प्रत्येक कोना पश्चिम बंगाल की संस्कृति से अटा हुआ है। यहां पर दुर्गा पूजा का सबसे बड़ा आयोजन हो रहा है। पंडालों में दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित कर दी गई है और रविवार की सुबह मां का अभिषेक और आरती की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होते ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने का सिलसिला शुरू करेंगे। पंडालों में दिनभर भक्ति संगीत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। चितरंजन पार्क की दुर्गा पूजा में मां का गुणगान करने के लिए कोलकाता से गायकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
आज से 26 नए बस रूटों पर ट्रायल रन
दिल्ली सरकार रूट रेशनलाइजेशन अध्ययन के तहत आज 26 नए बस रूटों पर बसों का ट्रायल रन शुरू करेगी। इन नए रूटों पर 50 फीसदी बसों की तैनाती के साथ सेवा शुरू होगी। डीटीसी की 151 बसें अलग-अलग रूटों पर सेवाएं देंगी। इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग कोने से लंबी दूरी के लिए बसों का परिचालन होगा।
नए शुरू किए गए मार्गों में सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रक्टि (सीबीडी) सर्कुलेटर्स पर तीन रूट, सुपर ट्रंक पर दो रूट, प्राइमरी पर 18 और एयरपोर्ट सर्विस रूट पर तीन रूट शामिल हैं। एनसीआर और फीडर रूट के तहत आने वाले रूट, जो दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम द्वारा रूट रेशनलाइजेशन स्टडी का भी हिस्सा थे, अभी इस ट्रायल का हिस्सा नहीं होंगे। प्रस्तावित नए मार्गों को सेवाओं के कार्य और परिचालन स्तर के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। इस मार्ग पर 5-10 मिनट की आवृत्ति पर परिचालन होगा। वहीं, ट्रंक रूट- शहर के प्रमुख केंद्रों से सीबीडी को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस मार्ग पर 5-10 मिनट की आवृत्ति पर परिचालन होगा। प्राइमरी रूट आवासीय क्षेत्रों व अन्य उप-सीबीडी से उप-सीबीडी को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।