फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवंत हुई पांच हजार साल पुरानी इजिप्ट संस्कृति

Sun, 28 Sep 2014 07:52 PM IST
पूजा शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोका एंक्लेव में आयोजित की जा रही दुर्गा पूजा में लगभग पांच हजार साल पुरानी इजिप्ट की सभ्यता को जीवंत किया गया है। यहां के पंडालों को जहां कलाकारों ने पिरामिड की शक्ल दी है वहीं मां दुर्गा की मूर्तियों को मिश्र के राजा तू तन खामन के राजघरानों की प्रतिमा के रूप में बनाया व सजाया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रमों के आयोजकों का कहना है कि यहां पहुंचने वाले भक्त आश्चर्य चकित हो उठेंगे कि वह फरीदाबाद में हैं या मिश्र में। इसके साथ ही दुर्गा पूजा में पहुंचने वाले लोगों को मिश्र की सभ्यता से अवगत कराने के लिए मिश्र सभ्यता संस्कृति के ज्ञाताओं की गाइड के तौर पर व्यवस्था की गई है, जो दोपहर के समय लोगों को पंडालों पर उकेरी गई मिश्र की लिपियों और राजघरानों की मूर्तियों के बारे में बताएंगे।

शहर में सोमवार से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू होगा। लेकिन इसकी तैयारियों में कलाकार व कारीगर महीनों पहले से जुटे हुए थे। दुर्गा पूजा आयोजकों में होड लगी हुई हैं कि उनके सेक्टर में होने वाली दुर्गा पूजा अन्य सेक्टरों से हट कर हो। इसी कड़ी में  अशोका एंक्लेव दुर्गा पूजा में मिश्र की सभ्यता व कला को मां दुर्गा की मूर्तियों व पंडालों से जोड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन


आयोजकों में से एक आशीष मनशी कहते हैं कि मां दुर्गा की मूर्तियों को बनाने के लिए कोलकाता से कलाकारों को बुलाया गया है, जो पिछले 4 महीने से सेक्टर 3 में यह मूर्ति तैयार कर रहे थे। इस बार मां की प्रतिमा को थ्री डायमेंशियल बनाया गया है। यह मूर्तियां लोगों को तीन दिशाओें से दिखाई देंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें