फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चौमा फाटक पर कीचड़ में धंसा डंपर, घंटों जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। चौमा फाटक के पास मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक डंपर कीचड़ में धंस गया, जिससे लंबा जाम लग गया। डंपर के फंसने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक यातायात बाधित रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर से 102 में अंडरपास के पास पानी के कारण एक वाहन पलटने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी
लोगों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले यहां पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया था। उसके बाद सड़क की मरम्मत और समतलीकरण नहीं किया गया। सड़क पर मिट्टी और कीचड़ जमा होने के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। भारी वाहनों के अलावा दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और कीचड़ हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग की है। दूसरी ओर सुशांत लोक एरिया में जलभराव रहा। एमजी रोड पर गर्ल्स कॉलेज के पास भी पानी जमा होने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें