साइबर सिटी में पुरानी डीजल कारों के कारोबार को डंक लगता दिखाई दे रहा है। पुरानी कारों के मार्केट से जुड़े लोगों का कहना है कि यहां हर माह एक हजार पुरानी डीलज कारें बिकने का औसत है।
लेकिन, जबसे सुप्रीम कोर्ट ने डीजल वाहनों पर सख्ती की है तबसे इसके कारोबार में 30 फीसदी की गिरावट आ गई है। आने वाले दिनों में इन कारों के खरीद-बिक्री में गिरावट 60 से 70 प्रतिशत का भी आंकड़ा पार कर जाने की उम्मीद है।
गुड़गांव में पुरानी कारों की सबसे अधिक ट्र-वैल्यू के माध्यम से होती है। इसके अलावा यहां कई लोकल ब्रोकर भी यह काम करते हैं। वहीं लोग कारों को एक-दूसरे को व्यक्तिगत व ओएलएक्स पर बेचते हैं। इस सभी स्तर पर पुरानी डीजल कारों की बिक्री प्रभावित हुई है।