फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने से फूटा गुस्सा, हंगामा कर जाम लगाकर फोड़े मटके

Fri, 11 Aug 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रोड जाम करते प्रदर्शनकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के लाख दावों के बावजूद शहर में पेयजल की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पीने के पानी की समस्या को लेकर परेशान गांधी कॉलोनी के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। भारी संख्या में कॉलोनी की महिला-पुरुषों ने सड़क पर उतरकर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मटके फोड़कर और खाली बाल्टियां बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी दो घंटे तक सड़क पर डटे रहे। स्थानीय विधायक के भाई ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया और जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारी विक्की, विकास, अनीता, मुन्नी व अन्य ने बताया कि पिछले 15 दिनों से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बाधित है। पीने के पानी के लिए लोग तरस गए हैं।

स्थानीय लोगों को खरीदकर बोतलबंद पानी से काम चलाना पड़ रहा है या फिर टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है। इस समस्या से स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी अशोक ने बताया कि टैंकर माफिया मनमाना दाम वसूल रहे हैं। अधिकारी और जनप्रतिधि कई दिनों से आश्वासन दे रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तनों को बजाकर जताया विरोध

प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए कॉलोनी के लोग सुबह करीब 11 बजे एकत्रित होकर रेलवे रोड पर पहुंचे और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया और मटके फोड़कर अपना विरोध जताया।

कॉलोनी की महिलाओं ने खाली ड्रम वाहनों के आगे रख रास्ता रोकने की कोशिश की। कुछ महिलाएं खाली बाल्टियां और बर्तनों को बजाकर विरोध करती दिखीं।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। दोपहर करीब एक बजे विधायक के भाई मौके पर पहुंचे और जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें