फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के लिए पत्नी मांगती रही रहम की भीख, उधर दोस्त मारता रहा चाकू

Fri, 13 Jul 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
knife
विज्ञापन

भारत नगर इलाके में बुधवार देर रात पानी पिलाने की बात को लेकर हुए झगड़े में युवक ने दोस्त की चाकू से गोद दिया। जख्मी युवक को उसकी पत्नी ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी सागर(21) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सागर जहांगीरपुरी में परिवार के साथ रहता था। वह ढोल बजाने का काम करता था। पिछले साल उसने शकूरपुर की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था। सागर का घर छोटा होने की वजह से पिछले पांच माह से दोनों अलग रह रहे थे। सागर वजीरपुर में अपने एक दोस्त के घर पर पत्नी से अक्सर मिलता था।

बुधवार रात सागर ने पत्नी को फोन कर वजीरपुर इलाके में मिलने के लिए बुलाया था। सागर अपने दोस्त गौरव के घर पर मौजूद था। बातचीत करने के दौरान सागर ने गौरव को ठंडा पानी पिलाने के लिए कहा। इस बात पर गौरव ने मजाक में सागर को थप्पड़ मार दिया। इसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करवा दिया।
विज्ञापन


देर रात जब सागर की पत्नी उसके पास पहुंची तो सागर उसे गौरव के साथ हुए झगड़े के बारे में बताने लगा। इसी दौरान गौरव वहां पहुंच गया और सागर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सागर की पत्नी ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गौरव को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस को पता चला है कि सागर पर भी मारपीट का एक मामला दर्ज है और कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें