फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की वायु अत्यंत गंभीर: बनी दक्षिण एशिया की सबसे जहरीली 'सांसों' वाली राजधानी, IIITM के शोध में खुलासा

Tue, 16 Sep 2025 06:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दौरान दिल्ली, अहमदाबाद और पुणे जैसे शहरों की तुलना की गई। शोध में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। इसमें दिल्ली में हवा में पारे की मात्रा 6.9 नैनोग्राम प्रति घन मीटर मापी गई। 
विज्ञापन
दिल्ली बनी दक्षिण एशिया की सबसे जहरीली हवा वाली राजधानी - फोटो : chatgpt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की हवा सिर्फ प्रदूषण से भरी नहीं है, बल्कि उसमें स्वास्थ्य के लिए खतरनाक धातु पारा भी बड़ी मात्रा में मौजूद है। एक नए वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आया है कि दक्षिण एशिया के मुकाबले दिल्ली की हवा में पारे का स्तर सबसे ज्यादा पाया गया है। यह अध्ययन पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईआईटीएम) ने किया है, जिसमें छह वर्षों तक हवा की गुणवत्ता का विश्लेषण किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान दिल्ली, अहमदाबाद और पुणे जैसे शहरों की तुलना की गई। शोध में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। इसमें दिल्ली में हवा में पारे की मात्रा 6.9 नैनोग्राम प्रति घन मीटर मापी गई। वहीं, अहमदाबाद में यह मात्रा 2.1, और पुणे में 1.5 नैनोग्राम प्रति घन मीटर रही। इसका मतलब है कि राजधानी में पारा वैश्विक औसत से करीब 13 गुना अधिक है, जो इसे न केवल देश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में सबसे अधिक प्रदूषित बनाता है।

पारा एक बेहद विषैला तत्व है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक 10 रसायनों में शामिल किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति कई वर्षों तक इसकी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भी सांस लेता रहे, तो यह शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। इसमें मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र, गुर्दे और फेफड़े, प्रतिरक्षा प्रणाली और पाचन तंत्र शामिल है। 
विज्ञापन

अध्ययन में बताया गया है कि इस धातु का एक बड़ा हिस्सा मानव गतिविधियों से वातावरण में पहुंच रहा है। साथ ही, दिल्ली की हवा में मौजूद पारे का 70 फीसदी से अधिक हिस्सा कोयला जलाने, वाहनों के धुएं और उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण है। इसके अलावा, सर्दियों और रात के समय यह स्थिति और भी बिगड़ जाती है। पराली जलाने, कोयला जलाने और शांत मौसम के चलते हवा में पारा ऊपर नहीं उठ पाता और जमीन के पास जमा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें