फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन के चलते फोन पर किया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन का लोगों के आम जनजीवन के बाद शादी-विवाह कार्यक्रमों पर भी पड़ना आरंभ हो गया है। हरियाणा में जगह-जगह चक्का जाम के चलते रविवार को एक ऐसा निकाह हुआ जो आपने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार जाट आंदोलनकारियों ने इतना हंगामा मचा रखा था और रास्ते बंद कर रखे थे कि मजबूरन एक परिवार को टेलीफोन पर ही निकाह संपन्न करने की रस्म पूरी करनी पड़ी।

हुआ यूं कि दिल्ली के कुतुबगढ़ गांव में रह रहे एक मुस्लिम परिवार में रविवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से बारात आनी थी, लेकिन हरियाणा में जगह-जगह चक्का जाम होने के चलते बारात नहीं आ सकी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आज भी है कई बारातों का सवाल

अब चूंकि ता‌रीख तय हो चुकी थी और दूल्हा-दूल्हन की नई जिंदगी का सवाल था जिसके चलते घरवालों ने आपसी सहमति से एक बड़ा ‌फैसला लिया।

दोनों मुस्लिम परिवार होने के चलते वर व वधु ने टेलीफोन पर ही निकाह संपन्न करने की रस्म पूरी की। हरियाणा में शांति स्थापित होने के बाद वर पक्ष वधु को लेने कुतुबगढ़ आएगा।

उधर, सोमवार ऐसी स्थिति हिंदू परिवारों के समक्ष भी आने की आशंका है। क्योंकि सोमवार को शादी का मुहूर्त है और अच्छी खासी संख्या में शादी होनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें