फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में समर और योग कैंप बंद करने के आदेश, शिक्षा निदेशालय ने दिए निर्देश

Mon, 03 Jun 2019 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की वजह से हर कोई बेहाल है। खासकर दिल्ली में तो स्थिति यह हो गई है कि लोग दिन में घर से बाहर निकलने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब इस भीषण गर्मी के कारण दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चल रहे समर और योग कैंप बंद करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन


प्रशासन ने यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। अधिकारियों का कहना है कि समर कैंप में बच्चों को खुले में गतिविधियां करने पड़ती हैं। ऐसे में दिल्ली में पड़ रही इस भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। शिक्षा निदेशालय ने तत्काल प्रभाव से स्कूल में चल रहे समर और योग कैंप को स्थगित करने का निर्देश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें