फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की मौत के बाद बुआ ने बनाया ड्रग सप्लायर

Sat, 16 Mar 2019 03:56 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

माता-पिता की मौत के बाद एक बुआ ने अपने नाबालिग (14 वर्षीय) भतीजे को ड्रग्स के दलदल में धकेल दिया। वह भतीजे के स्कूल से आने के बाद उसे गांजे की पुड़िया बनाकर देती थी, जिसे वह स्कूल बैग में रखकर ग्राहक तक पहुंचाता था। पुलिस ने दोनों बुआ-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गौशाला फाटक निवासी एक महिला झुग्गी झोपड़ी में रहती है। वह गांजा बेचने का काम करती है। बच्चे के पिता की तीन साल पहले एक बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। उसके बाद करीब एक साल पहले मां का भी बीमारी से देहांत हो गया। तब से भतीजा बुआ के साथ ही रहता है। वह आठवीं कक्षा का छात्र है।

महिला सुबह भतीजे को स्कूल पढ़ने भेजती थी। फिर स्कूल से आने के बाद उसे गांजे की पुड़िया बनाकर देती थी, जिसे वह स्कूल के बैग में रखकर ही ग्राहकों को देने जाता था। इस दौरान वह प्रतिदिन करीब पांच हजार रुपये का गांजा बेचता था। महिला का पति मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार बच्चों को झोंक रहा ड्रग्स कारोबार में

नगर कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि महिला और उसके भतीजे को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले काफी समय से गांजा बेचने का कारोबार करती है। दोनों का चालान भी कर दिया गया है।

माता-पिता भी करते थे ड्रग्स का कारोबार  
पुलिस का कहना है कि ये इनका खानदानी पेशा है। महिला के भाई-भाभी भी इसी कारोबार में लिप्त थे। वह अपने बच्चों से ड्रग सप्लाई करवाने का काम करते हैं। उन्हें स्कूल पड़ने भी भेजते हैं और उनके स्कूल बैग को माल सप्लाई करने में भी इस्तेमाल करते हैं। चूंकि बच्चों पर कोई जल्दी शक नहीं करता, इसलिए ये बच्चों से ही ड्रग्स सप्लाई करवाने का काम करते हैं। धीरे-धीरे बच्चे भी इसी कारोबार को अपने पेशे के रूप में अपना लेते हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें