नोट पर चोट का असर गुरुग्राम के एटीएम पर पड़ रहा है। दावा किया गया था कि एटीएम में शुक्रवार से पैसे आने लगेंगे। पर ऐसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक एटीएम के माध्यम से पैसे आने में अभी 10 दिन का समय से मिलेगा। क्योंकि तकनीकी कारणों से एटीएम में पैसे नहीं डाले जा पा रहे हैं। नई करेंसी मशीन में लगे करेंसी डिस्पेंसर में फिट नहीं बैठ पा रही है।
वहीं रिजर्ब बैंक द्वारा बैंकों को छोटी नोट उपलब्ध नहीं कराई जा पा रही है। इससे आम लोगों, मरीजों, कारोबारियों और उद्योग जगत को काफी दिक्कत हो रही है।
साइबर सिटी में बैंक खुलने से काफी पहले ही लोगों की लाइन लग गई थी। आलम यह है कि लोगों के पास रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। जिन लोगों को 2000 रुपये की नई नोट मिली है वह उसका खुल्ला नहीं करवा पा रहे हैं।
एक बैंक अधिकारी धर्मबीर गोदारा का कहना है कि एटीएम में पैसे आने थोड़ा समय लग सकता है। क्योंकि एटीएम के करेंसी डिस्पेंसर को नई करेंसी के मुताबिक बनाया जा रहा है। लोगों को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।