फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बदलते मौसम का असर, सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण तेज, बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी-खांसी, बुखार और गले के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में मरीजों की संख्या में तेजी आई है, जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार दिन और रात के तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों में खांसी, जुकाम, गले में खराश, बुखार और बदन दर्द जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे ओपीडी पर दबाव बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल के मामले बढ़े हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि खानपान का ध्यान रखें, ठंडी-गर्म चीजों से बचें और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें