फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खिली धूप से अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस चढ़ा, बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
-11 सितंबर को बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में खिली धूप ने मंगलवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि कर दी। मौसम में मौजूद नमी और धूप के चलते बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। आज भी मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है। मानसून का एक सिस्टम सक्रिय है। ऐसे में 11 और 12 सितंबर को बारिश से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।
सुबह से धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा है। हालांकि, दक्षिण गुजरात से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश में एक मानसून का सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते 11 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 12 सितंबर को मानसून का सिस्टम सक्रिय होगा और अधिकतर स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें