फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission : आज शाम 5 बजे जारी होगी पहली सीट आवंटन सूची, विश्वविद्यालय ने छात्रों को दी बेहद जरूरी सलाह

Fri, 16 Aug 2024 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

छात्र आवंटन को अपने डैशबोर्ड पर देख सकते हैं। सीट का आवंटन होने पर छात्र को उसे स्वीकार करना होगा। सीट स्वीकार नहीं करने पर वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम से बाहर हो जाएंगे और दाखिला नहीं हो पाएगा। इस आवंटन सूची के तहत सीट को स्वीकार करने के लिए छात्रों को 18 अगस्त की शाम पांच बजे तक का समय मिलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक कोर्सेज की 71 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए पहली सीट आवंटन सूची 16 अगस्त को शाम पांच बजे जारी की जाएगी। छात्र आवंटन को अपने डैशबोर्ड पर देख सकते हैं। सीट का आवंटन होने पर छात्र को उसे स्वीकार करना होगा। सीट स्वीकार नहीं करने पर वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम से बाहर हो जाएंगे और दाखिला नहीं हो पाएगा। इस आवंटन सूची के तहत सीट को स्वीकार करने के लिए छात्रों को 18 अगस्त की शाम पांच बजे तक का समय मिलेगा।

विज्ञापन


यदि किसी छात्र को सूची में एक से ज्यादा सीटें आवंटित हो जाती हैं तो उसे किसी एक को ही स्वीकार करना होगा। सीट स्वीकार नहीं करने की सूरत में यह माना जाएगा कि छात्र उस सीट पर दाखिला नहीं चाहता है और वह सिस्टम से बाहर हो जाएगा। डीयू की सलाह है कि छात्र को जहां भी सीट मिले, उसे स्वीकार जरूर करना चाहिए, इससे वह सिस्टम में बने रहेंगे और सीट को अपग्रेड कर सकते हैं।

यदि छात्र आवंटित सीट से खुश हैं तो छात्र फ्रीज का विकल्प चुनें। यदि वह अन्य सूची का इंतजार करना चाहता है तो अपनी सीट के लिए अपग्रेड का विकल्प चुनें। इस आवंटन सूची के तहत छात्र 21 अगस्त तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीट आवंटन के समय इन बातों का रखें ध्यान

  • छात्रों को अपने डैशबोर्ड पर सीट आवंटन को देखना होगा।
  • सीट स्वीकार करने पर कॉलेज की ओर से छात्रों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • दस्तावेज के सत्यापन के बाद कॉलेज उम्मीदवार की आवंटित सीट को स्वीकृति या अस्वीकार करेगा।
  • कॉलेज की मंजूरी के बाद ही छात्रों को दाखिला फीस का भुगतान करना होगा।
  • अस्वीकृति, सीट रद्दीकरण और नाम वापसी के कारण खाली हुई सीटों की उपलब्धता के आधार पर डीयू अगला राउंड आयोजित करेगा।
  • जो छात्र इस दौरान अपग्रेड का विकल्प चुनेंगे, उन पर सीटों की उपलब्धता के आधार पर अगले आवंटन राउंड में विचार किया जाएगा।
  • अपग्रेड का विकल्प लेने पर छात्र को अपग्रेड की गई सीट को स्वीकार करना होगा।
  • अपग्रेड सीट को स्वीकार नहीं करने पर छात्र को डिफॉल्ट रूप से रद्द माना जाएगा और वह दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएगा।
  • सीट फ्रीज करने के बाद नाम वापस भी नहीं लिया जा सकेगा।


दाखिला शेड्यूल

  • पहली सीएसएएस आवंटन सूची 16 अगस्त (शाम पांच बजे)
  • सीट स्वीकार करना 16 अगस्त से 18 अगस्त (शाम 4:59 मिनट)
  • ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन 16 अगस्त से 20 अगस्त (शाम 4:59 मिनट)
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि 21 अगस्त (शाम 4:59 मिनट)
  • खाली सीटों की जानकारी 22 अगस्त (शाम पांच बजे)
  • वरीयताओं को दुबारा व्यवस्थित करना 22 अगस्त की शाम पांच बजे से 23 अगस्त की शाम 4:59 मिनट
  • दूसरी सीट आवंटन सूची 25 अगस्त (शाम पांच बजे)
  • सीट स्वीकार करना 25 अगस्त से 27 अगस्त (शाम 4:59 मिनट)
  • ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन 25 अगस्त से 29 अगस्त (शाम 4:59 मिनट)
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि 30 अगस्त (शाम 4:59 मिनट तक)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें